पेरिस पैरालंपिक 2024 में अवनी लेखरा भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी।
28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics 2024) में भारत की ओर से 84 पैरा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल पिछली बार के मुकाबले इस बार अधिक सदस्यों के साथ पैरालंपिक में हिस्सा ले रहा है। बता दें कि, 84 भारतीय खिलाड़ी इस पैरालंपिक में 12 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे, जबकि पिछली बार 54 खिलाड़ियों ने 9 खेलों में भाग लिया था।
भारत को इस ओलंपिक में अधिक खिलाड़ियों और अधिक खेलों में हिस्सा लेने के चलते पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद होगी। भारत की ओर से अवनी लेखरा ने इस पैरालंपिक में पहला मेडल जीता है और आगे भी कई और मेडल जीतने के लिए कई भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में जद्दोजहद कर रहे हैं। आइए अब हम पेरिस पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं।
6. निषाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T47
24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी निषाद कुमार स्टेड डी फ्रांस में आयोजित पुरूषों की ऊँची कूद प्रतियोगिता के फाइनल में 2.04 मीटर छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल मिला। इस इवेंट में यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड (2.08 मीटर) छलांग के साथ पहले स्थान पर और जॉर्जी मार्गिएव 2.00 मीटर छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
5. रुबीना फ्रांसिस – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1
भारत की महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने चैरोटॉक्स के शूटिंग रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 इवेंट के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। क्वालिफिकेशन राउंड में छठे स्थान पर रहने वाली फ्रांसिस, ईरान की सारेह जावनमर्दी (236.8) और तुर्की की आयसेल ओज़गन (231.1) के बाद 211.1 स्कोर के साथ तीसरे स्थान रहीं।
4. मनीष नरवाल – पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग (SH1)
मनीष नरवाल पेरिस पैरालंपिक 2024 में शूटिंग पारा स्पोर्ट के पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग (SH1) इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे। टोक्यो पैरालंपिक 2020 के 50 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट के गोल्ड मेडलिस्ट नरवाल ने इस पैरालंपिक में दूसरे स्थान पर रहने के चलते सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बता दें कि, नरवाल अब पैरालंपिक इतिहास में एक से ज्यादा मेडल जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी भी बन चुके हैं।
3. प्रीति पाल – महिलाओं की 100 मीटर रेस (T35)
भारतीय महिला रेसर प्रीति पाल ने पैरा एथलेटिक्स के महिलाओं की 100 मीटर रेस (T35) इवेंट में 14.21 सेकंड के करियर बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह पैरालंपिक इतिहास में भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। इस इवेंट में चीन की झोउ शिया (13.58) और गुओ कियानकियान (13.74) क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट रहीं।
महिलाओं की 200 मीटर रेस T35
इसके अलावा, पाल ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह इस इवेंट में 14.21 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि चीन की झोऊ ज़िया (13.58) पहले स्थान पर और गुओ कियानकियान (13.74) दूसरे स्थान पर रहीं।
2. मोना अग्रवाल – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
महिला पैरा शूटिंग खिलाड़ी मोना अग्रवाल पेरिस पैरालंपिक 2024 में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में 228.7 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जिसके लिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसी इवेंट में भारत की एक और खिलाड़ी अवनी लेखरा पहले स्थान पर रहीं।
1. अवनी लेखरा – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
महिला पैरा शूटिंग खिलाड़ी अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में शूटिंग पैरा स्पोर्ट के महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में 249.7 का स्कोर हासिल किया और पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने इस बार टोक्यो 2020 में किए गए अपने प्रदर्शन (249.6) को बेहतर बनाया और नया रिकॉर्ड स्थापित किया। लेखरा को इस रिकॉर्ड स्कोर की बदौलत गोल्ड मेडल मिला।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram
